शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

The Silent Presence.

ரமண ஸந்நிதி மூழை

உள்ளது நாழபநு 

अद्वैतविचारः 

--

'सत् एव सोम्य इदं अग्र आसीत् '

'सर्वं खलु इदं ब्रह्म'

'पुरुषः एव इदं सर्वं यत् भूतं यत् च भव्यम्'

इत्यादि-वचनैः इदं सर्वं इति निर्दिष्टस्य अस्य जगतः सत्-शब्दवाच्यः ब्रह्म-अपर पर्यायः पुरुषः एव उपादान कारण-आख्यं मूलद्रव्यं भवति इति सिद्धम्।

तथा च, तत् ऐक्षत सः तपः अतप्यत इत्यादि वाक्यैः तपसा जगतः निष्पत्तौ सिद्धायां तस्य एव सर्व - निमित्त - कारणत्वं प्रतिपादितं भवति। एवं सर्वस्य अस्य मूलतः परिकरतः च सर्वा कारण - सामग्री तस्मिन् एकस्मिन् अद्वितीये ब्रह्मणि द्रष्टव्या।।

तथा सति, इदं अहं भाव आश्रययोः बाह्य आभ्यन्तरयोः जड चेतन पदवाच्ययोः जगत्-जीवयोः इतर इतर आश्रयत्वात् अन्वेषणीय मूल स्वभावयोः सत् एक पुरुषत्वेन अनयोः इतर इतर आश्रयत्व उपपत्तिः उपगम्या भवति।

कथं? एकस्य एव सतः नानारूपत्व श्रवणात् जगत् जीव उभय विधत्वं अपि तपतः ईक्षितुः कामयितुः वा पुरुषस्य अपारशक्ति-पदवाच्यः तपः प्रभाव-आयत्तं वक्तव्यम्।। 

ईक्षण आख्यस्य तपसा जगत् जीव विसृष्टि-निमित्त-भूतस्य चित्- शक्ति रूपत्वात् एकस्य एव ईक्षतृ-ईक्षितव्यत्वेन परिणाम पद व्यवहार्यं अविभाज्य उभयरूपत्वं सम्पद्यते । ब्रह्मणः परिणामाभ्युपगमे दुग्धस्य दध्नि इव विनष्टिशङ्का मा भूत इति सुवर्णस्य भूषणभेदेषु इव सद्वस्तु स्वरूपस्य जगत् जीव भेदेषु स्तथिरत्व आमनन्ति  छन्दोगाः।

सतः पुरुषस्य निरवधिक उपचीयमानविभवेन ईक्षण-आख्येन तपसा असंख्य-अंशेषु नानालोक नानाजीवभावेन अभिव्यक्तेषु सर्वत्र स्वरूप-एकत्वं न बाधितं भवति।

नाना भावत्वे अपि एक-स्वरूपत्वं एक-स्वरूपत्वे अपि नाना भाव अवस्थितत्वं च अवगन्तव्ये।

तस्मात् 'आत्मा एव इदं सर्वं', 'इदं सर्वं तत्-सत्यं स आत्मा', 'आत्मा एव सर्वाणि भूतानि अभूत्' इति एवं जातीयकैः वाक्यैः स्वभावात् अखण्डस्वरूपः एकः एव पुरुषः प्रभावात् अनेकः जगत्-जीव-प्रकार-लक्षणः लक्ष्यते इति अवगम्यते।

यहाँ उपरोक्त अंश भारद्वाज कपाली विरचित सद्दर्शनम्-भाष्य की भूमिका से लिए गए हैं। मूूलतः संस्कृत सद्दर्शनम् ग्रन्थ की रचना भारद्वाज कपाली शास्त्री के गुरु आचार्य वसिष्ठ गणपति शास्त्री ने की, और यह संस्कृत ग्रन्थ भगवान् श्री रमण महर्षि की मूल तमिष् रचना :

उळ्ळदु नाऱपदु /  உள்ளது நாழபநு

का संस्कृत अनुवाद था।

अंग्रेजी भाषा में इस ग्रन्थ को 

"Forty Verses On Reality"

शीर्षक से प्रकाशित किया गया था।

अंग्रेजी भाषा में ही इसका एक अनुवाद और प्रस्तुतीकरण

"Truth Revealed" / सद्-विद्या इस शीर्षक से भी है। संस्कृत सद्दर्शनम् में दो श्लोक इस प्रकार से है -

सत्यश्चिदात्मा विविधाकृतिश्चित्

सिद्ध्येत् पृथक् सत्यचितोः न भिन्ना।

भूषाविकाराः किमु सन्ति सत्यं

विना सुवर्णस्य पृथगत्र लोके।।

Few months ago I started writing this post with a view to post here this whole Sanskrit text. It seems somehow was left incomplete till now. 

 A couple of days ago, a friend from Tiruvannamalai

contacted me and asked me view :

"What in my opinion, would be the proper Hindi word for translating the English Title:

"Silent Presence"

During our conversation I told him what comes to my mind is of something about a Tamil Text that I had heard some 15-20 years ago :

Sri Ramana Sannidhi Murai.

At that time I didn't notice what might be the exact meaning of this Tamil word,

But now I think, it is somewhat similar to the Sanskrit word  : मूलं / मूलम्,

Meaning : The Essence / Origin, while "Sannidhi" is synonyms with proximity.

Then I suggested to him :

"मौन-विद्यमानता"

Seems to me to be perhaps a near about translation in the Hindi.

Our conversation was this much only.

Hope this is relevant and fit to be shared herewith as a post in this blog.

You can see the Title in Tamil.

Please note that I'm not well conversant with Tamil, so if you find something here needs to be corrected, please do correct / point out to me the right Tamil Words.

The Sanskrit text reproduced / presented here is from the सद्दर्शनं भाष्यं of the same Tamil Text, translated by Sri Kapali Bharadwaja Sastri / कपाली भारद्वाज शास्त्री.

।।ॐ नमो भगवते श्री रमणाय।।

श्रीरमणार्पणमस्तु

***









गुरुवार, 16 जनवरी 2025

The Only Verse!

Those were the days!

Long ago on Feb. 5, 1985 I visited for the first time the :

Sri Ramanasramam,

The place of Bhagawan Sri Ramana Maharshi,

At Tiruvannamalai.

Like all other places on the earth this too is a part of the World, no doubt.

From that very day, I have been under the supervision of :

The Divinity

Known to me as Bhagawan, Sri Ramana Maharshi or Sri Arunachakeshwara,

Which I refer to as Shiva/ शिव also.

There I bought many a books like :

उपदेश-सारः, सद्दर्शनम्, श्री रमणगीता, सद्विद्या

and 

The Talks with Sri Ramana Maharshi.

Till today I keep in touch with all that literature.

I'm also attracted to the Literature of Sri Nisargadatta Maharaj, J. Krishnamurti and Shankaracharya, alongwith so many other texts in Sanskrit.

Today in the morning at about 05:00 a.m. when I was just walking up as usual from my sleep, came across this verse :

which I was thinking of in the mind, and though I couldn't remember the whole, I knocked upon something else while tried to recite the same.

It's verse 5 in Sad-darshanaM : 

सत्यं मृषा वा चिदिदं जडं वा 

I could remember only this much and was unable to think the next words. 

Then a sudden thought, as if a flash of light illuminated my mind and there was a question that prompted me to think in quite a new way.

I asked to myself :

Is the "world" चित्  or जड;

sentient or insentient?

Let me elaborate it further a bit-

Like everyone else, in my "world",

I'm : here and now.

I'm "conscious" of a "World" which I believe is other than me, though around as well always.

In this world that is perceived by me, there are innumerable sentient and also insentient objects and things, in the form of material or abstract notions.

Humans, for example are less or more like me.

There are birds, animals, plants, insects, and so many other organisms, the living beings which I think are sentient, while there are objects that are just insentient.

These all things together constitute what I think is my "World".

But What about this Entire and a Whole  World as a single object that I refer to, when I say something of this world?

Then I had to find out the whole verse.

It's verbatim as :

सत्यं मृषा वा चिदिदं जडं वा

दुःखं सुखं वेति मुदा विवाद। 

अदृष्टलोका निरहंप्रतीतिः

निष्ठाऽविकल्पा परमाऽखिलेष्टा।।

I'm no doubt "conscious" of this World, but Is / Isn't the World as a whole, entire and a single entity too "conscious" and a sentient object like so many innumerable living and sentient organisms like "me"?

Can I possibly draw a line of distinction between "me" and this World, which is One Whole Entirely a Single Reality?

How I can say this World is insentient object and is an Objective Reality other than myself, while I'm the subjective?

Going through this understanding, I felt that so far I was oblivious of the truth that the whole existence is no other than the "Self" only.

Now, the verse as there after I searched for in the text as follows here :

सत्यं मृषा वा चिदिदं जडं वा
दुःखं सुखं वेति मुधा विवादः ।
अदृष्टलोका निरहंप्रतीति-
र्निष्ठाऽविकल्पा परमाऽखिलेष्टा ॥
__________________________




 



बुधवार, 14 अगस्त 2024

शनिवार, 10 दिसंबर 2022

Total Recall.

Nothing Ever Goes Wrong.

-------------------©---------------------

In the first or second week of February 1985, I visited SriRamanasramam for the first time and subscribed for The Mountain Path, -the magazine published by the Ashrams. 

As per by chance or as I have given the title to this post, I came across an article about one Shunyo Baba. Where He is reported to have said this. 

As soon as, at the precise and exact moment, one enters the threshold of consciousness, the understanding that everything happens by itself, or that indeed Nothing whatsoever ever happens and really, all happening is but in and an appearance only dawns upon him. Because the Reality is One Whole Conscious Mass of the Self (Atman).

Even if something appears to go wrong, that too is but a momentary thought only and the Reality or the Self, The Conscious Whole is in no way affected, nor affects any-one or any-thing.

Reading about Brain-Computor-Interface or the BCI, this came to my mind.

***


सोमवार, 11 अप्रैल 2022

Catch-22

Of Dark Matter and Black Hole.

------------------------------------------------

Upadesha Saara 

।।उपदेश सार।।

विग्रहेन्द्रियप्राणधीतमः।।

नाहमेकसत्तज्जडं ह्यसत्।।२२।।

--

विग्रह - संयोग, - combination of, इन्द्रिय - इन्द्रियाँ, - sense-organs and organs of action, प्राण - प्राण, - तथा व्यान, उदान, समान और अपान, -the vital force that prompts the breath and then the breath prompts other vital forces as well that help the various body-functions, धी - बुद्धियाँ - the intellect(s)  तमः - अन्धकार, अचेतस्, अज्ञान, - the Dark, the Black, the insensient, the ignorance that conceals the Reality, and shows up the world of senses, which is not I - न - नहीं (हूँ / है), is / am not, अहम् - I,  the Self, आत्मा / परमात्मा, the I-principle, the Rudra, Who is the Potential, Manifest, Phenomenal, Supreme, Ultimate, Noumenon, or what is not manifest., एक सत् - एकमेव-अद्वितीय सत् / सद्वस्तु, - The Only and the Unique Reality, तत् - वह (सब), - all that (i. e.  the body, the organs, the vital life-force, the intellect) is जडं - अचेतस्, - Insentience, Ignorance,  हि - अवश्य ही, - verily, indeed, certainly, (and is), असत् - असार, निस्सार, worthless, of no value any.

--

इसी श्लोक को इस ब्लॉग के 8 फ़रवरी 2011 को लिखे पोस्ट -2 में उपदेश-सार में भी पढ़ सकते हैं। 

The same stanza is also available in the Post No. 2 dated 8th February  2011, of this blog.

***

।।ॐ नमो भगवते श्रीरमणाय।। 

*

गुरुवार, 3 मार्च 2022

द्विविधा निष्ठा

उपदेश-सार एवं सद्दर्शनम् 

--

श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय 3 के अनुसार :

लोकेऽस्मिन्द्विविधानिष्ठा पुरा प्रोक्ता मयानघ ।। 

ज्ञानयोगेन साङ्ख्यानां कर्मयोगेन योगिनाम् ।।३।।

उपदेश-सार का प्रारम्भ इस प्रकार से होता है :

कर्तुराज्ञया प्राप्यते फलम् ।।

कर्म किं परं कर्म तज्जडम् ।।१।।

कृति महोदधौ पतनकारणं ।।

फलमशाश्वतं गतिनिरोधकम् ।।२।।

ईश्वरार्पितं नेच्छयाकृतम् ।।

चित्तशोधकं मुक्तिसाधकम् ।।३।।

सद्दर्शनम् श्लोक 31 के अनुसार :

मौनेन मज्जनमनसा स्वमूल-

चर्चैव सत्यात्मविचारणं स्यात् ।।

एषोऽहमेतन्न ममस्वरूप-

मिति प्रमा सत्यविचारणाङ्गम् ।।३१।।

रोचक तथ्य यह है कि श्रीमद्भगवद्गीता में ज्ञानयोग का अर्थात् साङ्ख्य योग का उल्लेख ग्रन्थ के प्रारम्भ में है और ऊपर उद्धृत श्लोक 3/3, जिसमें कि संसार में अध्यात्म के जिज्ञासुओं को दो प्रकार का कहा है, अध्याय 3 में प्राप्त होता है ।

उपदेश-सार ग्रन्थ में ज्ञानयोग की शिक्षा श्लोक क्रमांक 16 से प्रारम्भ होती है :

दृश्यवारितं चित्तमात्मनः।।

चित्त्वदर्शनं तत् त्वदर्शनम् ।।१६।।

भगवान् श्री रमण महर्षि रचित उपदेश-सार और सद्दर्शनम् ग्रन्थ भी यद्यपि इन दोनों प्रकार की दोनों दो भिन्न भिन्न निष्ठाओं से युक्त मुमुक्षुओं के लिए सहायक हैं, सद्दर्शनम् में वर्णित मौन का उल्लेख उपदेश-सार में नहीं पाया जाता । अतएव सद्दर्शनम् से उद्धृत इस श्लोक में अवश्य ही मौन का उल्लेख आत्मानुसन्धान के सन्दर्भ में दृष्टव्य है। 

संभवतः इसे इस प्रकार समझा जा सकता है कि उपदेश-सार में श्लोक 3 में चित्त की शुद्धि के लिए एक साधन की तरह से ईश्वर को समर्पित बुद्धि से, न कि अपनी इच्छा की पूर्ति की भावना से कर्म का अनुष्ठान करने के लिए कहा गया है । फिर जगत् की ही ईश्वर-बुद्धि से सेवा रूपी पूजन जप चिन्तन आदि रूपों के वर्णन से क्रमशः शरीर, वाणी और मन से ईश्वर के स्मरण का उल्लेख है। अतः यहाँ वाणी के मौन के बारे में नहीं कहा गया, जबकि सद्दर्शनम् के श्लोक में प्रथम वाणी, चित्त एवं मन को शुद्ध करने और फिर ऐसे मौन, एकाग्र मन को उसके स्वयं के ही वास्तविक स्वरूप के अन्वेषण में संलग्न करने, तथा तब आत्मा के स्वरूप के बारे में, कि आत्मा स्वरूपतः क्या है और क्या नहीं है, इस बारे में अन्वेषण या आत्मानुसन्धान करने में संलग्न करने का निर्देश दिया गया ।

***




 


बुधवार, 26 जनवरी 2022

स्वर्ग का साम्राज्य

सन्दर्भ :

श्रीरमण महर्षि से बातचीत,

21 मार्च, 1938,

से साभार उद्धृत

----------------------------------

476. ईसाई मिशनरी डॉ.सटेनले जोन्स महर्षि के दर्शनार्थ आये। डॉ. जोन्स पुस्तकें लिखते हैं तथा भाषण देते हैं। उत्तर भारत में दो आश्रम उनके नियन्त्रण में हैं। एक अन्य सज्जन तथा दो महिलाएँ भी उनके साथ आये। वर्तमान में वे एक पुस्तक :

"On The Indian Road"

लिखने में संलग्न हैं तथा इस प्रयोजनार्थ भारत की आध्यात्मिक विभूतियों से सम्पर्क कर विचार-संग्रह कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय ज्ञानियों की साधना-पद्धति एवं उनके दिव्यानुभव के तत्व के सम्बन्ध में जिज्ञासा प्रकट की। अतः उन्होंने इस विषय में अनेक प्रश्न पूछे ।

(प्रश्नोत्तर का यह संक्षिप्त सारांश मात्र है।)

भक्त : आपकी साधना क्या है ? साध्य क्या है ? और प्रगति के किस सोपान तक आप पहुँचे हैं ?

महर्षि :  साध्य सबका एक है। पहले यह बताओ तुम्हें साध्य की तलाश क्यों है ? वर्तमान स्थिति से तुम्हें सन्तोष क्यों नहीं है ?

भक्त : तब क्या लक्ष्य जैसी कोई वस्तु नहीं ?

महर्षि : तात्पर्य यह नहीं है। साध्य के लिए व्यग्रता क्यों होती है? इस प्रति-प्रश्न का तुम्हें ही उत्तर देना होगा ।

भक्त : सम्बन्धित विषयों पर मेरे अपने विचार हैं । मेरी जिज्ञासा तो महर्षि के इस सम्बन्ध में विचार जानने की है ।

महर्षि : समाधान के लिए महर्षि को कोई संशय ही नहीं है ।

भक्त : मेरे मत में साध्य है -- निम्नस्तरीय मन द्वारा उच्चस्तरीय मन की ज्ञानोपलब्धि, जिससे इसी पृथ्वी पर स्वर्ग का साम्राज्य स्थिर रह सके। निम्नस्तरीय मन अपूर्ण है तथा उच्चस्तरीय मन की उपलब्धि से ही यह पूर्णता को प्राप्त होता है।

महर्षि : आशय हुआ कि आपके मत में निम्नस्तरीय मन है जो अपूर्ण है तथा पूर्णता प्राप्त करने के लिए वह उच्चस्तरीय मन की उपलब्धि का आकांक्षी है। क्या यह निम्नस्तरीय मन, उच्चस्तरीय मन से पृथक् है?  क्या यह उच्च मन से स्वतंत्र है ?

भक्त : स्वर्गीय साम्राज्य को पृथ्वी पर यीशू क्राइस्ट लाया। मेरे मत से यीशू ही साक्षात् स्वर्गीय साम्राज्य है। मेरी आकांक्षा है कि जन-जन यह अनुभव प्राप्त करे। ईसा ने कहा : 

"मैं अन्य व्यक्तियों की भूख से क्षुधा ग्रस्त हूँ," 

तथा इसी प्रकार अन्य कथन किये। सुख-दुःख की सामूहिक अनुभूति ही स्वर्गीय साम्राज्य है। इस साम्राज्य के साधारणी-करण विश्वव्यापी प्रसार का परिणाम होगा कि जन-जन प्रत्येक के सुख-दुःख में सहभागी होगा।

महर्षि : तुम निम्न एवं उच्च मन, सुख एवं दुःख के भेद का निरूपण करते हो।  सुषुप्ति में इन भेदों का क्या होता है?

भक्त : मैं तो पूर्ण जाग्रत रहने का आकांक्षी हूँ।

महर्षि : तब क्या अभी तुम्हारी पूर्ण जाग्रत अवस्था है? ऐसा नहीं है। यह भी तुम्हारी चिरकालिक निद्रा का स्वप्न मात्र है। सभी निद्राविष्ट हैं तथा जगत्, विविध पदार्थो एवं क्रियाओं के स्वप्न देख रहे हैं। 

भक्त : यह सब वेदान्त है। मेरे लिए इसकी कोई सार्थकता नहीं । साक्षात् भेद कल्पित नहीं है। उनकी निश्चयात्मक सत्ता है। तो भी यह बतायें, कि यह पूर्ण जाग्रति क्या है? क्या महर्षि अपने अनुभव से उसका निरूपण करेंगे? 

वास्तविक जाग्रति जाग्रति, स्वप्न तथा सुषुप्ति से अतीत है ।

भक्त : मैं पूर्णतया जाग्रत हूँ, और यह जानता हूँ कि मैं सुषुप्त नहीं हूँ।

महर्षि : यथार्थ जाग्रति भेदावस्था की भूमिका से अतीत है। 

भक्त : फिर जगत् की क्या अवस्था हुई? 

महर्षि : जगत् क्या तुम्हारे समक्ष आकर यह घोषणा करता है कि "मेरी सत्ता है?"

भक्त : नहीं, किन्तु संसारी जन कहते हैं कि जगत् को आत्मिक, सामाजिक तथा नैतिक उत्थान की आवश्यकता है। 

महर्षि : जगत् तथा जगतस्थ मनुष्यों को तुम्हीं तो देखते हो।  ये सब तुम्हारे विचार ही हैं। जगत् क्या तुमसे पृथक् रह सकता है? भक्त : प्रेम के माध्यम से मैं इसमें प्रविष्ट होता हूँ। 

क्या इस प्रकार प्रविष्ट होने से पूर्व तुम पृथक् दीखते हो?

भक्त : मैं जगत् का ही अंग हूँ तथापि पृथक् हूँ। मैं महर्षि से जिज्ञासा करने तथा उन्हें श्रवण करने को उपस्थित हुआ हूँ। महर्षि मुझसे प्रश्न क्यों करते हैं?

महर्षि : महर्षि उत्तर दे चुके। उत्तर यह है कि यथार्थ जाग्रति में भेद का निवास नहीं है।

भक्त : क्या इस प्रकार की साक्षात् अनुभूति समग्र जगत् को उपलब्ध करायी जा सकती है?

महर्षि : इस अनुभूति में भेद है ही कहाँ? न वहाँ व्यक्तियों का निवास है। 

भक्त : आप क्या लक्ष्य प्राप्त कर चुके? 

महर्षि : लक्ष्य न तो आत्मा से पृथक् है, न नवीन रूप से प्राप्त होने का विषय है। यदि ऐसा होता तो यह लक्ष्य स्थायी तथा नित्य न होता। जो नवीन रूप से प्रकट हो वह लुप्त भी अवश्य होगा। लक्ष्य तो नित्य तथा अन्तस्थ ही हो सकता है। अपने अन्तर में ही उसकी उपलब्धि करो।

भक्त : मैं आपके अनुभव के सम्बन्ध में जानना चाहता हूँ ।

महर्षि : महर्षि ज्ञान का आकांक्षी नहीं है। प्रश्नकर्ता के निमित्त इस प्रश्न की कोई सार्थकता नहीं । मैं आत्मोपलब्धि कर सका अथवा नहीं, इससे प्रश्नकर्ता पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है? 

भक्त : मन्तव्य यह नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति के स्वयं के अनुभव का मानवीय मूल्य है तथा अन्य व्यक्ति भी इसके सहभागी हो सकते हैं।

महर्षि : समस्या का समाधान प्रश्नकर्ता को ही करना होगा। जिज्ञासा स्वयं के प्रति ही करना श्रेष्ठ है। 

भक्त : प्रश्न का समाधान मुझे ज्ञात है।

महर्षि : हम भी तो सुनें।

भक्त : बीस वर्ष पूर्व मुझे स्वर्गीय साम्राज्य का दर्शन कराया गया था। यह ईश्वरीय अनुकम्पा से ही सम्भव हुआ। मैंने इसके निमित्त कोई प्रयास नहीं किया था। मुझे आनन्द की प्राप्ति हुई। मेरा लक्ष्य है इसका साधारणी-करण, नैतिकी-करण तथा सामाजी-करण। मेरी यह भी आकांक्षा है कि महर्षि के दिव्यानुभव का ज्ञान प्राप्त करूँ।

श्रीमती जिनराजदास ने कोमल स्वर में टोका : हम सब का मत है कि महर्षि ने पृथ्वी पर स्वर्ग के साम्राज्य का अवतरण किया है। महर्षि की आत्मोपलब्धि के सम्बन्ध में आप जानने का आग्रह क्यों करते हैं? साधना तथा लक्ष्य प्राप्ति तो आपको करनी है।

प्रश्नकर्ता ने उनकी बात सुन कुछ तर्क किया तथा पुनः महर्षि से कुछ प्रश्न किये। एक या दो लघु प्रश्नों के उपरान्त मेजर चैडविक ने दृढ वाणी में कहा :

"स्वर्ग का साम्राज्य तुम्हारे अन्तर्गत है,"

ऐसा बाइबिल का कथन है ।

भक्त : मैं इसका साक्षात्कार किस प्रकार करूँ?

मेजर चैडविक : आप महर्षि द्वारा अपने निमित्त यह साक्षात्कार क्यों कराना चाहते हैं?

भक्त : मैं ऐसा नहीं चाहता। 

मेजर चैडविक : "साम्राज्य तुम्हारे स्वयं के अन्तर्गत है" आपको इसका साक्षात्कार करना चाहिए। 

भक्त : उन्हीं के अन्तर्गत है जो इसके प्रति उन्मुख होते हैं।

मेजर चैडविक : बाइबिल कहती है : "तुम्हारे अन्तर्गत है," तथा बाइबिल कोई शर्त नहीं लगती।

प्रश्नकर्ता ने अनुभव किया कि वार्ता बहुत लम्बी हो चुकी अतः वे महर्षि तथा अन्य व्यक्तियों को धन्यवाद दे विदा हुए। 

***