शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021

तैजस्-लिंग अरुणाचल

स्कन्द-पुराण से 

(अरुणाचल माहात्म्य खण्ड)

--

श्री सूतजी कहते हैं --

इस प्रकार श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रणाम और स्तुति करने वाले ब्रह्मा और भगवान् विष्णु के ऊपर भगवान् शंकर बहुत प्रसन्न हुए तथा उस तेजोमय स्तम्भ से गौर वर्ण, नीलकण्ठ पुरुष रूप से प्रकट हुए। उनके मस्तक पर अर्धचन्द्र का मुकुट शोभा पा रहा था। हाथों में परशु, बालमृग तथा अभय और विश्राम की मुद्राएँ थीं। वे ब्रह्मा और विष्णु से बोले : 

'मुझमें चित्त लगानेवाले तुम दोनों की भक्ति से मैं बहुत सन्तुष्ट हूँ। तुम मुझसे कोई वर माँगो।'

भगवान् शंकर के इस वचन से उन दोनों को बड़ी प्रसन्नता हुई। उन्होंने हाथ जोड़कर अपना-अपना पृथक् प्रयोजन निवेदन किया और कभी परास्त न होनेवाले त्रिभुवन-विधाता भगवान् शिव का वैदिक मन्त्रों से स्तवन करते हुए इस प्रकार कहा :

'भगवन्! आपके इस दिव्य रूप को हम नमस्कार करते हैं। आप सतत वर देनेवाले ईश्वर हैं, तेजोमय हैं, देवताओं में सबसे श्रेष्ठ महादेव हैं तथा योगियों के ध्यान करने योग्य निरञ्जन ब्रह्मरूप हैं। देव!  आपने अपने तेज से सम्पूर्ण आकाश का अन्तराल परिपूर्ण कर रखा है, इससे क्षण भर में ऐसी स्थिति हो जाने की सम्भावना है जिससे यह पूछना पड़ेगा कि देवताओं का निवास-स्थान कहाँ था -- समस्त देवलोक भस्म हो जाना चाहता है। सिद्ध, चारण, गन्धर्व, देवता, और महर्षि आपके तेज से संतप्त हो आकाश में न तो ठहर पाते हैं और न कहीं आने-जाने के लिए मार्ग ही पाते हैं । आपके उग्र तेज से तपती हुई यह समूची पृथ्वी अब चराचर जगत् को उत्पन्न करने में समर्थ न होगी। अतएव समस्त संसार पर अनुग्रह करने के लिए आप इस तेज को समेट कर 'अरुणाचल' नाम से स्थावर लिंग हो जाइये। 

जो मनुष्य आपके अरुणाचल नामक इस ज्योतिर्मय स्वरूप को भक्तिपूर्वक नमस्कार करेंगे, वे देवताओं से भी अधिक सम्मानित होंगे। अरुणाचल! आपकी शरण लेकर सब लोग ऐश्वर्य, सौभाग्य, महत्व तथा काल पर भी विजय प्राप्त करें ।'

यह स्तुति सुनकर भगवान् शंकर ने 'तथास्तु' कहकर वैसा ही वर दिया। उस समय कमलाकान्त भगवान् विष्णु ने अरुणाचलपति शिवजी से प्रार्थना करते हुए पुनः कहा :

'करुणानिधान!  अरुणाचलेश्वर! प्रसन्न होइये। प्रभो!  महेश्वर! आपका प्राकट्य समस्त लोकों के हित के लिए हुआ है। आपके इस परम अद्भुत् रूप की उपासना थोड़े पुण्यवाले लोगों को सुलभ नहीं है। मैंने और ब्रह्माजी ने वेदोक्त स्तोत्र द्वारा आपका स्तवन किया है। जो मनुष्य आपका पूजन करेंगे, वे निष्पाप और कृतार्थ होंगे। नाना प्रकार के उपहारों और पूजन सामग्रियों द्वारा जो लोग आपकी पूजा करें, वे अवश्य चक्रवर्ती राजा हों, तथा सब पापों से तत्काल मुक्त होकर शुद्धचित्त हो जायँ। 

आपके समीप आये हुए सब मनुष्यों को अहंता और ममता का परित्याग करके निरन्तर आपके चरण-कमलों का ध्यान करना चाहिए।'

तब भगवान् चन्द्रशेखर ने 'ऐसा ही होगा' यह कहकर भगवान् विष्णु को वरदान दिया, और अरुणाचलरूप से भी स्थावरलिंग हो गये। समस्त लोकों का एकमात्र कारण यह तैजस्-लिंग (तब से) अरुणाचल नाम से विख्यात होकर इस भूतल पर दृष्टिगोचर हो रहा है। प्रलयकाल में सम्पूर्ण लोकों को अपने भीतर डुबो देने वाले चारों समुद्र भी इस अरुणाचल के निकट की भूमि का स्पर्श तक नहीं कर पाते।

***

 

 

गुरुवार, 30 दिसंबर 2021

स्थावर लिंग

।। श्री अरुणाचलेश्वराय नमः।।

--------------------------------------

ब्रह्माजी ने आगे कहा :

'विनयपूर्वक यह निवेदन करके मैंने हाथ जोड़कर देव-देवेश्वर भगवान् को बारम्बार प्रणाम किया, और उन्हीं के समीप बैठ गया। तत्पश्चात् नूतन जलधर के समान गम्भीर ध्वनिवाले श्री विष्णु ने शंकरजी की महिमा के कीर्तन द्वारा अपनी विशुद्ध वाणी को और भी कृतार्थ करते हुए कहा :

'तीनों लोकों के अधीश्वर! प्रभो!  गंगाधर!  जगन्नाथ! विरुपाक्ष चन्द्रशेखर! आपकी जय हो! शम्भो! आपकी दया असीम है और वह सभी भक्तजनों पर सदा अकारण बढ़ती रहती है, जिससे उन भक्तों में स्वच्छ और पूर्ण ज्ञान का आधान होता है। प्रायः सम्पूर्ण विद्याओं का पालन और समस्त ऐश्वर्यों का संग्रह भी आपकी कृपा से ही संभव है। आपको जानने में आप ही समर्थ हैं, अथवा जिसको आपका कृपाप्रसाद प्राप्त है, वह समर्थ हो सकता है। क्या भ्रमर किसी कीट को आकृष्ट करके उसे अपने स्वरूप की प्राप्ति नहीं करा देता? उसी प्रकार आप भी अपने तुच्छ भक्त को अपनाकर अपने समान बना लेते हैं। क्या देवता इसीलिए प्रभावशाली नहीं होते हैं, क्योंकि वे आपके ही अंश से उत्पन्न हुए हैं? क्या तपाये हुए लोहे में जो अग्निदेवता स्थित हैं, उनमें जलाने की शक्ति नहीं होती? देव! शंकर!  सर्वाधार! आप कृपा करके हमारे नेत्रों को आनन्द प्रदान करनेवाली अपनी दिव्य मूर्ति का दर्शन कराइये!'

***

(निरन्तर...)


--

 


रुद्र-दर्शन

श्री रमण जन्मोत्सव, 

30 दिसम्बर 2021

---

30-31 दिसम्बर 2010 के दिन यह ब्लॉग लिखना प्रारंभ किया था। उस समय तो यही कल्पना थी कि इस ब्लॉग के माध्यम से हिन्दी भाषियों को और अंग्रेजी या तमिऴ से अनभिज्ञ लोगों को भगवान् श्री रमण महर्षि के जीवन और शिक्षाओं के बारे में कुछ जानकारी दी जा सके।

शायद यह आकस्मिक संयोग-मात्र नहीं है, कि आज इस ब्लॉग के प्रारंभ होने को 11 वर्ष पूरे हो रहे हैं। और, भगवान् शिव के रुद्र रूप भी 11 कहे जाते हैं। संभवतः इसीलिए आज ही मुझे यह पोस्ट लिखने की प्रेरणा भी हुई होगी! 

आज अचानक ध्यान आया कि आज के ही दिन, वर्ष 1879 में भगवान् श्री रमण महर्षि पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। उस समय अरुणाचल श्रीक्षेत्र में रुद्र-दर्शन का उत्सव मनाया जा रहा था, और जब भगवान् अरुणाचल की प्रतिमा को मन्दिर से बाहर ले जाया जा रहा था, ठीक उसी समय श्री रमण महर्षि का जन्म दक्षिण भारत में तिरुचूळी नामक स्थान पर हुआ था।

इस स्थान की महिमा का वर्णन वैसे तो तिरुचूळी / अरुणाचल- स्थल पुराण में है, किन्तु स्कन्द-पुराण, माहेश्वरखण्ड के अन्तर्गत  अरुणाचल-माहात्म्य में भी पाया जाता है। जिसमें वर्णित कथा के अनुसार  :

नैमिषारण्य-निवासी मुनियों ने कहा -- सूतजी! अब हम आपसे अरुणाचल-माहात्म्य सुनना चाहते हैं ।

श्री सूतजी बोले :

महर्षियों!  प्राचीन काल की बात है, ब्रह्माजी सत्यलोक में कमल के आसन पर विराजमान थे। उस समय महात्मा सनक ने उन्हें प्रणाम करके हाथ जोड़कर पूछा --

'भगवन्! आप सम्पूर्ण भुवन के आधार और वेदवेद्य पुरुष हैं। चतुर्मुख! आपकी कृपा से मुझे सम्पूर्ण विज्ञान प्राप्त है। दयानिधे! भूमण्डल के समस्त शिवलिंगों में जो परम निर्मल और दिव्य, तथा अपरिच्छिन्न महिमा से युक्त है, जिसके स्मरण-मात्र से समस्त पातकों का विनाश हो जाता है, जो मनुष्यों को सदा भगवान् शिव का सारूप्य प्रदान करनेवाला है, जिसका आदि नहीं है, जो समस्त जगत् का आधार तथा भगवान् शंकर का अविनाशी तेज है, और जिसका दर्शन करके जीव कृतार्थ हो जाता है, उसकी महिमा का मुझे उपदेश कीजिए।'

ब्रह्माजी ने कहा -- 

बेटा! तुमने मेरे अन्तःकरण में पुरातन शिवयोग की स्मृति दिलाई है। तुम्हारे प्रति आदर का भाव होने से मैंने चिन्तन करके उस योग को स्मरण कर लिया है। तुम्हारी अधिक तपस्या के प्रभाव से मेरे चित्त में परम उत्तम शिव-भक्ति का उदय हुआ है, जिसने मेरे हृदय को क्षण भर में अपनी ओर आकृष्ट कर लिया है। जिन पुरुषों की सदा आकुलता-रहित (परम शान्त) भगवान् सदाशिव के प्रति भक्ति बढ़ती है, वे अपने चरित्रों से सम्पूर्ण जगत् को पवित्र कर देते हैं। शिवभक्तों के साथ वार्तालाप, निवास, मेल-जोल उनका दर्शन तथा स्मरण -- ये सब पापों का नाश करनेवाले हैं। पूर्वकाल में सबकी पाप-राशि को दूर करने वाला, अविनाशी, करुणा से भरा हुआ और अद्भुत् शैव तेज जिस प्रकार प्रकट हुआ था, वह वृत्तान्त सुनो । एक समय मेरे और भगवान् विष्णु के समक्ष एक अग्निमय स्तम्भ प्रकट हुआ, जो सम्पूर्ण लोकों को लाँघकर ऊपर से नीचे तक फैला हुआ था और सब ओर अग्नि के समान प्रज्वलित हो रहा था। उसका कहीं भी आदि-अन्त न होने के कारण वह सम्पूर्ण दिगन्तों में व्याप्त जान पड़ता था। भगवान् शिव के उस तेजोमय स्वरूप को देखकर मैंने भक्तिपूर्ण चित्त से उसका मानसिक पूजन किया और अपने चारों मुखों से वेदमन्त्रों का उच्चारण करते हुए शिव की स्तुति इस प्रकार से की --

'जो सम्पूर्ण लोकों की उत्पत्ति के एकमात्र हेतु हैं, उन महान् भगवान् शिव को नमस्कार है। शम्भो! आपका यह विश्वव्यापी तेज सब ओर प्रकाश फैला रहा है, किन्तु जो लोग आपकी कृपा से वंचित हैं, वे इसका दर्शन नहीं कर पाते। ठीक वैसे ही, जैसे जन्म के अन्धे सूर्य को नहीं देख पाते। अपने-आप प्रकट हुआ यह निर्मल लिंग अध्यात्म दृष्टि से देखने योग्य है। यह भीतर और बाहर सर्वत्र विराजमान है, ऐसा आपके भक्त अनुभव करते हैं।

देवेश्वर! जैसे दर्पण अपने में प्रतिबिम्ब को धारण करता है, उसी प्रकार योगीजन अपने अन्तरात्मा में आपके इस प्रज्वलित तेज -- अपरिच्छेद्य विग्रह का दर्शन करते हैं। अथवा, भगवान् शंकर की नित्यशक्ति सूक्ष्म से भी अतिशय सूक्ष्म है, वह शक्ति मुझमें भी विलीन होती है, अतः मुझसे बढ़कर दूसरा नहीं है। अणु (छोटे से छोटा जीव या पदार्थ) भी आपकी कृपा का पात्र बन जाने पर निश्चय ही महत्व को प्राप्त होता है। आपसे बढ़कर तो कोई है ही नहीं, किन्तु आपका ही आश्रय लेने के कारण मुझसे बढ़कर भी दूसरा कोई नहीं है। भगवन्! आपमें लगाया हुआ मन आपसे एक क्षण के लिए भी वियोग नहीं चाहता, फिर किसकी प्रेरणा से मेरी वाणी आपकी महिमा के वर्णन में प्रवृत्त हो।  ईश!  महादेव! आप समस्त भुवनों में सबसे उत्कृष्ट हैं, अतः स्वयं ही कृपा करके मुझ पर प्रसन्न होइये। नाथ! आपके चरणों में पड़े हुए इस भक्त को अपेक्षित कार्यों में नियुक्त होने के लिए आज्ञा दीजिये।'

(स्थावर लिंग)  -- अगले पोस्ट में निरंतर. 

***


शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021

वाच्यार्थ / लक्ष्यार्थ

"धी" पद विवेचन

---------©-----------

बहुत समय से इस विषय पर लिखने के बारे में मन था । वह भी भगवान् श्री रमण महर्षि के द्वारा जैसा इस पद का प्रयोग किया गया है।

धिया सहोदेति धियास्तमेति, 

लोकस्ततो धी-प्रविभास्य एषः ।

धी-लोक-जन्म-क्षय-धाम पूर्णं

सद्वस्तु जन्म-क्षय-शून्यमेकम् ।।७।।

क्व भाति दिक्काल-कथा विनाऽस्मान्

दिक्काल लीलेह वपुर्वयं चेत् ।

न क्वापि भामो न कदापि भामो

वयं तु सर्वत्र सदा च भामः ।।१६।।

धिये प्रकाशं परमो वितीर्य

स्वयं धियोऽन्तः प्रविभाति गुप्तः। 

धियं परावर्त्य धियोऽन्तरेऽत्र

संयोजनान्नेश्वरदृष्टिरन्या ।।२२।।

न वक्ति देहोऽहमिति प्रसुप्तौ

न कोऽपि नाभूवमिति प्रवक्ति।

यत्रोदिते सर्वमुदेति तस्य

धियाऽहमः शोधय जन्मदेशम् ।।२३।।

देहो न जानाति सतो न जन्म

देहप्रमाणोऽन्य उदेति मध्ये। 

अहङ्कृति-ग्रन्थि-विबन्ध-सूक्ष्म-

शरीरचेतो भवजीवनामा ।।२४।।

सद्दर्शनम् के उपरोक्त श्लोकों में धी अर्थात् बुद्धि का क्या महत्व है इसे स्पष्ट किया गया है। 'धी' एकवचन है, 'धियः' बहुवचन है।

'अहं-धी' का तात्पर्य हुआ "मैं"-बुद्धि।

श्लोक १७ में इसी धी पद का प्रयोग क्रमशः 

धिये (चतुर्थी, सम्प्रदान, एकवचन), 

धियः (षष्ठी, संबंध, एकवचन) तथा,

धियं  (द्वितीया, कर्म, एकवचन)

के अर्थ में किया गया है। इसका तात्पर्य यह है कि परमात्मा ने यद्यपि बुद्धि में अपना प्रकाश (चित् / चैतन्य) विकीर्ण किया, परन्तु स्वयं बुद्धि में गुप्त रूप से छिपा रहते हुए भी मनुष्य को बुद्धि के रूप में दिखलाई देता रहा। इसलिए हर मनुष्य परमात्मा को अपनी बुद्धि-विशेष के रूप में अनायास ही जानता भी है । व्यवहार में हर मनुष्य अपना उल्लेख करते स्वयं को "मैं" शब्द से व्यक्त करता है। यह है, "मैं" सर्वनाम का वाच्यार्थ। 

इसमें सन्देह नहीं कि इस नाम (या सर्वनाम) का हर किसी के लिए यद्यपि नितान्त निजी तात्पर्य होता है, उस दृष्टि से भी कोई इसे किसी अन्य के अर्थ में प्रयुक्त भी नहीं करता, किन्तु फिर भी यह भी सत्य है, कि किसी को इस पद / शब्द के प्रयोग से कभी कोई दुविधा भी नहीं होती है। ईश्वर-दृष्टि अर्थात् उस परमेश्वर के दर्शन करने के लिए यही पर्याप्त है, कि इस बहिर्मुखी बुद्धि को बाहर से हटाकर भीतर की दिशा में लौटाया जाए, और अपने अन्तर में ही संलग्न कर, इस प्रकार से ईश्वर का दर्शन कर लिया जाए।

श्लोक संख्या ७ में यह इंगित किया गया है कि बुद्धि और संसार एक ही साथ प्रकट और विलुप्त होते हैं, इसलिए यह कहा जाता है कि लोक / संसार का भान / अनुभव बुद्धि से ही होता है। इस प्रकार से, बुद्धि से ही संसार का जन्म और क्षय होता है, जबकि वह सद्वस्तु अर्थात् परमात्मा, जिससे बुद्धि को चैतन्य प्राप्त होता है, जन्म तथा क्षय से रहित पूर्ण और एकमेव है।

इस प्रकार बुद्धि ही वह द्वार है, जिसके एक ओर संसार व दूसरी ओर परमात्मा है। फिर भी यह बुद्धि ही परमात्मा का वह प्रत्यक्ष लक्षण है जो हमें सदैव प्रत्यक्षतः प्राप्त है। 

इस बुद्धि में ही चित् / चैतन्य चेतना के रूप में प्रतिबिम्बित होता है, और चित् / चैतन्य में ही बुद्धि की गतिविधि संभव होती है। अतः चैतन्य प्रथम / प्रधान है, और बुद्धि गौण है। इस प्रकार से, बुद्धि में प्रतिबिम्बित चैतन्य ही चेतना है।

इसी बुद्धि में ही पुनः अपने / अपनी आत्मा के सतत 'एक' होने का, और 'अनेक' न होने का स्वाभाविक निश्चय भी अनायास ही प्रत्येक प्राणी में होता ही है।

यह 'एक' ही 'अहं-पद' है ।

--

अहं-पद विवेचन

----------------------

सर्वैर्निदानं जगतोऽहमश्च

वाच्यः प्रभुः कश्चिदपारशक्तिः ।

चित्रेऽत्र लोक्यं च विलोकिता च

पटः प्रकाशोप्यभवत्स एकः ।।१।।

आरभ्यते जीवजगत्परात्म-

तत्त्वाभिधानेन मतं समस्तम् ।

इदं त्रयं यावदहं-मतिः स्यात्

सर्वोत्तमाऽहं-मति-शून्य निष्ठा ।।२।।

तद्युष्मदोरस्मदि संप्रतिष्ठा

तस्मिन् विनष्टेऽस्मदि मूलबोधात् ।

तद्युष्मदस्मिन्मतिवर्जितैका

स्थितिर्ज्वलन्ती सहजात्मनः स्यात् ।।१४।।

न वक्ति देहोऽहमिति प्रसुप्तौ ...

धियाऽहमः शोधय जन्मदेशम् ।।२३।।

देहो न जानाति सतो न जन्म 

देहप्रमाणोऽन्य उदेति मध्ये ।

अहङ्कृति-ग्रन्थि-विबन्ध-सूक्ष्म

शरीर-चेतो-भव-जीवनामा ।।२४।।

रूपोद्भवो रुपतति प्रतिष्ठो

रूपाशनो धूतगृहीतरूपः ।

स्वयं विरूपः स्वविचार-काले

धावत्यहङ्कारपिशाच एषः ।।२५।।

भावेऽहमः सर्वमिदं विभाति

लयेऽहमो नैव विभाति किञ्चित् ।

तस्मादहंरूपमिदं समस्तं

तन्मार्गणे सर्वजयाय मार्गः ।।२६।।

सत्या स्थितिर्नाहमुदेति यत्र

तच्चोदयस्थान गवेषणेन ।

विना न नश्येद्यदि तन्न नश्येत्

स्वात्मैक्यरूपा कथमस्तु निष्ठा ।।२७।।

कूपे यथा गाढजले तथान्तः

निमज्ज्यबुद्ध्या शितया नितान्तम् ।

प्राणं च वाचं च नियम्य चिन्वन्

विन्देन्निजाहङ्कृतिमूलरूपम् ।।२८।।

मौनेन मज्जन्मनसा स्वमूल-

चर्चैव सत्यात्मविचारणं स्यात् ।

एषोऽहमेतन्न मम स्वरूप-

मिति प्रमा सत्यविचारणाङ्गम् ।।२९।।

गवेषणात्प्राप्य हृदन्तरं तत्

पतेदहन्ता परिभुग्नशीर्षा ।

अथाहमन्यत्स्फुरति प्रकृष्टम्

नाहङ्कृतिस्तत्परमेवपूर्णम् ।।३०।।

अहङ्कृतिं यो लसति ग्रसित्वा

किं तस्य कार्यं परिशिष्टमस्ति ।

किञ्चिद्विजानाति स नात्मनोऽन्यत् 

तस्य स्थितिं भावयितुं क्षमः कः।।।३१।।

न वेद्म्यहं मामुत वेद्म्यहं मा-

मिति प्रवादो मनुजस्य हास्यम् ।

दृग्दृश्यभेदात्किमयं द्विधात्मा

स्वात्मैकतायां हि धियां न भेदाः ।।३३।।

सोऽहंविचारो वपुरात्मभावे

साहाय्यकारी परमार्गणस्य ।

स्वात्मैक्यसिद्धौ स पुनर्निरर्थौ 

यथा नरत्वप्रमितिर्नरस्य  ।।३६।।

रूपिण्यरूपिण्युभयात्मिका च 

मुक्तिस्त्रिरूपेति विदो वदन्ति ।

इदं त्रयं या विविनक्त्यहंधीः

तस्या प्रणाशः परमार्थमुक्तिः ।।४०।।

--

सद्दर्शनम् से उद्धृत उपरोक्त श्लोकों में अहं पद का प्रयोग कहीं कहीं उत्तम पुरुष एकवचन में, और कहीं अन्य पुरुष एकवचन में भी किया गया है। इस प्रकार अहं-पदार्थ का तात्पर्य सन्दर्भ के अनुसार स्वयं या यह / वह दोनों तरह से है।

उपदेश-सार में भी इस प्रकार से 'अहं'-पद का प्रयोग भिन्न भिन्न रूपों में दृष्टव्य है :

भेदभावनात्सोऽहमित्यसौ ।

भावनाऽभिदा पावनी मति ।।८।।

(मधुसूदन सरस्वती ने भक्ति के तीन भेद कहे हैं :

१ तस्य अहम् - मैं उसका हूँ। 

२ तवैवाहम् - मैं तुम्हारा हूँ। 

३ त्वमैवाहम् - तुम ही मैं हूँ।)

वृत्तयस्त्वहं-वृत्तिमाश्रिताः ।

वृत्तयो मनो विद्ध्यहं मनः ।।१८।।

अहमयं कुतो भवति चिन्वतः ।

अयि पतत्यहं निज-विचारणम् ।।१९।।

अहमि नाशभाज्यहमहन्तया ।

स्फुरति हृत्स्वयं परमपूर्ण सत् ।।२०।।

प्रश्न : अहम् का नाश हो जाने पर फिर अन्य अहम् का स्फुरण / भान कहाँ से होता है? 

उत्तर : वही वास्तविक अहम् है। अहन्ता व्यक्तित्व से भिन्न नहीं है। वह व्यक्तित्व, मनोगत तथा आत्मगत दो रूपों में हो सकता है -- जब अहम् भाव मनोगत होता है, तब आत्मा का अहम् भाव अप्रकट होता है, और जब इस मनोगत अहम् भाव की निवृत्तिहो जाती है तब आत्मा का निज अहम् भाव प्रकट हो उठता है। इसीलिए कहा गया है कि एक मनोगत अहम् भाव के मिट जाते ही हृदय स्वाभाविक 'अहम् अहम्' की तरह स्फुरित होता है। 

इदमहंपदाभिख्यमन्वहम् ।

अहमिलीनकेऽप्यलयसत्तया ।।२१।।

यह हृत्, जिसकी 'अहम् पद' अभिख्या है --अर्थात् जिसका बोध अहम् पद से होता है -- उसकी सत्ता, मनोमय अहंकार के नष्ट हो जाने पर भी लय नहीं होती । भाव यह है कि 'अहम् पद' मन के सन्दर्भ में गौण तथा आत्मा के सन्दर्भ में प्रधान रूप से प्रयुक्त होता है। जो अहम् पदार्थ है, वह आत्मा है यह सभी मानते हैं -- अर्थात् सभी अपने आपको आत्मा ही मानते हैं जिस पर अपने मन / शरीर आदि नाम रूप अज्ञानवश आरोपित कर लिए जाते हैं । यह आत्मा अर्थात् अहम् पदार्थ, वह अहंकार कदापि नहीं हो सकता, जिसका रूप सतत बदलता, बनता और मिटता रहता है । क्योंकि अहंकार के नष्ट होने पर भी आत्मा नष्ट नहीं होती, बल्कि अपने भान के रूप में स्फुरित ही रहती है। इस प्रकार से अन्वय-व्यतिरेक से भी यह  सिद्ध हो जाता है कि अहम् पद का प्रयोग, मन के सन्दर्भ में गौण रूप से, तथा आत्मा के सन्दर्भ में प्रधान रूप से किया जाता है।

प्रश्न : गौण कैसे और प्रधान कैसे? 

उत्तर : मन के सन्दर्भ में अहम् पद का प्रयोग गौण है, क्योंकि वहाँ आत्मा से संबंधित होने से मन को आत्मा मान लिया जाता है, जबकि आत्मा के सन्दर्भ में अहम् पद सत्ता के अर्थ में प्रयुक्त होता है, जिसका भान नित्य है। 

विग्रहेन्द्रियप्राणधीतमः ।

नाहमेकसत्तज्जडं ह्यसत् ।।२२।।

आत्मा के अर्थ में अहम् पद सत्ता / सत् का द्योतक है, जबकि शरीर, इन्द्रिय, प्राण तथा इन्द्रियों के विषय असत् / जड हैं । जो जड है उसकी नित्यता ही नहीं है तो वह आत्मा भी कैसे हो सकता है? 

सत्त्वभासिका चित्क्ववेतरा ।

सत्तया हि चिच्चित्तया ह्यहम्  ।।२३।।

इस अंतिम श्लोक में स्पष्ट किया गया है कि सत् और चित् एक ही आत्मा के दो पक्ष  aspects   हैं। 

चित् का अस्तित्व स्वप्रमाणित है, और अस्तित्व का अर्थ ही है सत्ता या विद्यमानता । इस प्रकार दोनों परस्पर अभिन्न हैं।

रमण गीता के चतुर्थ अध्याय में अहं पद को वृत्ति के अर्थ में प्रयुक्त करते हुए ग्रन्थकर्ता वासिष्ठ गणपति मुनि द्वारा भगवान् श्री रमण महर्षि से पूछा गया :

अहं ब्रह्मास्मीति वृत्तिः किं ज्ञानं मुनिकुञ्जर ।।

उत ब्रह्माहमिति धी र्धीरहं सर्वमित्युत ।।१।।

अथवा सकलं चैतद् ब्रह्मेति ज्ञानमुच्यते ।।

अस्माद्वृत्तिचतुष्काद्वा किं नु ज्ञानं विलक्षणम्।।२।।

इस पर भगवान् कहते हैं :

वृत्तयो भावना एव सर्वा एता न संशयः ।।

स्वरूपावस्थितिं शुद्धां ज्ञानमाहुर्मनीषिणः ।।४।।

पुनः एक नया प्रश्न उनके समक्ष रखा जाता है :

वृत्तिव्याप्यं भवेद्ब्रह्म न वा नाथ तपस्विनाम्  ।।

इमं मे हृदि सञ्जातं संशयं छेत्तुमर्हसि ।।५।।

इसके उत्तर में श्री रमण भगवान् कहते हैं :

स्वात्मभूतं यदि ब्रह्म ज्ञातुं वृत्तिः प्रवर्तते ।।

स्वात्माकारा तदा भूत्वा न पृथक् प्रतितिष्ठति ।।८।।

***

किसी संभावित त्रुटि का आभास होने पर कृपया मूल ग्रन्थों का अवलोकन अवश्य करें।। 

।। शिवार्पणमस्तु।।

***

















शनिवार, 14 अगस्त 2021

अहंकार-चतुष्टय

कविता : 14-08-2021

---------------©---------------

सबको अहंकार ने जीता, 

अहंकार को किसने जीता?

जिसने जाना अहंकार को, 

उसने अहंकार को जीता! 

कर्तृत्व ही तो कर्ता है, 

भोक्तृत्व ही तो भोक्ता है,

ज्ञातृत्व ही तो ज्ञाता है, 

संग्रह ही तो है स्वामी!

जिसने जान लिया है यह, 

फिर कर्ता वह कैसे होगा?

फिर भोक्ता वह कैसे होगा?

फिर ज्ञाता वह कैसे होगा?

फिर स्वामी वह कैसे होगा? 

फिर वह केवल है अस्तित्व,

फिर वह केवल है सन्मात्र, 

फिर वह केवल साक्षी है!

फिर वह केवल है चिन्मात्र, 

फिर वह है केवल भानमात्र!

फिर कैसे वह प्रकट करे?

फिर किससे वह प्रकट करे?

फिर किसको वह प्रकट करे? 

है अद्वितीय, अपरोक्षमात्र!

***


।। श्रीरमणार्पणमस्तु ।।

ॐ नमो भगवते श्रीरमणाय 

***

Ego-Quad.

--

Who could defeat the ego,

Ego has defeated everyone!

But the one who knew (the Ego), 

Has thus truly defeated the ego! 

The sense of doer-ship,

Is verily the doer!

The sense of experiencing,

Is verily the experience!

The sense of "having known", 

Is verily the knowledge!

The sense of possessing,

Is verily the possessor!

The One who has realized this truth, 

How could be the doer? 

The One who has realized this truth,

How could be the experienced, 

The One who has realized this truth,

How could be the pundit?

The One who has renounced everything, 

How could be the possessor?

Such a One is verily the existence,

Such a One is verily the Brahman!

Such a One is verily the Realized,

Such a One is verily the Consciousness!

Such a One is Only Kaivalyam,

Such a One is Witness only, 

Such a One is Indivisible,

Unique, Reality without 'the other'

***

।। Om namo bhagavate Sri RamaNAya ।।

Dedicated at the 

Lotus feet of Bhagavan Sri Ramana! 

***







रविवार, 18 अप्रैल 2021

मेरा भविष्य क्या है?

"श्रीरमण महर्षि से बातचीत"

पुस्तक में एक प्रसंग का वर्णन है :

एक व्यक्ति ने, जो हठयोग का साधक था श्री रमण महर्षि के पास अपना प्रश्न कागज के टुकड़े पर लिखकर भेजा ।

वह व्यक्ति अनेक वर्षों से अपना एक हाथ उठाए हुए था, जिससे उसकी मांस पेशियाँ आदि सख्त हो गईं थीं। 

उसने पूछा : 

"मेरा भविष्य क्या है?"

महर्षि ने उत्तर दिया :

"वही जो तुम्हारा वर्तमान है।"

इस उत्तर से उसे संतोष नहीं हुआ ।

उसने महर्षि के एक आश्रमवासी भक्त से इसका अभिप्राय पूछा। तब उस भक्त ने कहा :

तुम नित्य, शुद्ध,  बुद्ध चैतन्यमात्र हो। 

यही तुम्हारा वर्तमान है, और यही तुम्हारा भविष्य भी है।

उस व्यक्ति ने महर्षि को धन्यवाद दिया और उनसे विदा ली। 

--


सोमवार, 12 अप्रैल 2021

The Mirror

SELF KNOWLEDGE THROUGH SELF-ENQUIRY 

(RETURN TO THE SOURCE) 

--

(by Dr. T. N. Pranatharthi Haran)

Consciousness is just like a mirror. The mirror has no choice of its own.  It simply reflects whatsoever comes in front of it.  The mirror does not choose, does not opine,  does not judge. The nature of consciousness  is just mirror-like at the source, Sri Ramana stands as a supreme example of this. 

When consciousness is divided, not mirror-like, it becomes the mind.  The mind is a broken mirror.  At the source the mind is conscious-ness. Once the dual divisions are stopped the mind becomes the pure consciousness. 

While the mind is full of effort, consciousness is effortless. Effort is needed,  says the Maharshi,  to become effortless. This is possible only when the mind sinks back to its source. The source is the heart centre. 

When one enters the source,  the path and the goal become one and the same. At the periphery the past, the present and the future do exist. But once the heart center is reached  the present alone is real.  For, the past and the future depend upon the present only. The past is a thought while the future is in imagination. Besides, the past and future are related to the mind, and are only present during the experience. Any experience is possible only in the present. The future is built upon the past by the mind. Staying permanently at the source is called 'vichara' (enquiry). It denotes only the present tense.

Sri Ramana  helps us to reside at the heart centre always. Only the source carries all meaning,  all exctacies, all blessings. He pushes the mind to the centre, and then holds it there always. What is felt as Grace during the sadhana, becomes the blissful Self at the source. Thus Ramana Sadguru graciously vouchsafes a life of the heart. Then there is only awareness,  awareness that is unbroken. This is liberation.

***

Existence of the World.

In Continuation from the last post... 

S: But how can you say that the existence of the world is questionable? How can we call the world unreal! The world is immensely real. Does it not appear to you? Why my wife and children are real... you are alive, this car of mine is real!

M: What makes you think that they are real?

S: Their existence! 

M: What makes you so sure that they are existent? 

S: My perception! 

M: And what do you perceive?

S: Sound, touch, form, taste and smell.

M: And where do you perceive them? 

S: Of course in the mind. 

M: You are right!  

(But Sri Ramana goes ruthlessly in His search for truth) 

The world is not seen by the mind, the world appears in the mind. No one can ever prove that the world exists apart from and independent of the mind. 

It is not that the world is 'Non-existent' - the world is only there when the mind is there. And when the mind is not there the world is not there. That is why the world is said to be relative. In fact the world is only a projection of the mind! 

Never forget this mantra of Sri Ramana - 

शब्दादिरूपं भुवनं समस्तं 

शब्दादिसत्तेन्द्रियवृत्तिभास्या ।

सत्तेन्द्रियाणां मनसो वशे स्यात् 

मनोमयं तद्भुवनं वदामः ।।८

(सद्दर्शनम्)

Sound and form, smell, touch and taste,

These make up the world.

Upon these the senses let the light.

In mind's domain the senses move.

Hence the world is but the mind.

From :

SAT-DARSHANA BHASHYA  BY 'K'.

--

(..Hence the world is the mind.)

S: If the world is the mind as Sri Ramana points out, it means that the grossness and substan-tiality of the world is a mere thought. But still the world seems so real! 

M: Why do you say so?

S: Because not only is it seen to 'be', but the continuity is clear and undeniable.

M: What  you say is true.  But remember that the continuity of the world is so fragile - the whole world is just hung on the silken thread of your undependable memory.

Memory is one thread which is in and through all your varied experiences and this gives the illusion of the world being continuous. 

Memory is the backbone of the ego. Memory is the warp and woof of the ego. It is memory alone which makes the world so familiar. 

But don't forget that even this memory has its existence from you. You are the substratum of  all.

S: The ideas are now clear. 

The world is constituted of objects and things which I perceive as 'that', 'thou' and so on. But all these in turn depend on the perceiver 'I' for their existence. The perceiver 'I' is a notion which borrows its existence from the Pure 'I' and to know this Pure 'I' is the philosophy of Sri Ramana. That is beautifully summarized. But tell me how to go to this root 'I'?

M: Pay attention to the 'I am'.  Dwell in it. Enquire into the source of the 'I'. Ask yourself whence it comes, or watch it quietly. When the mind stays in the 'I am', you enter into a state which cannot be verbalized but can be experienced as the continuous silence. That is the way to go to the 'I'.

S: Am I  to go on repeating 'I-I' ?

M : No! That is not the way. The way is not repeating 'I-I', the way is to repeatedly keep one's attention on the 'I'.

S: But does keeping the mind on the 'I-I' remove the distractions of the mind? 

M: Yes. It will. The problem is that we identify with the mind and its thoughts and we go along its way.  The mind takes us for a joy-sorrow-ride only because we don't detach ourselves from it. The moment we are detached from the mind and don't empower it with I-ness,  it loses its strength. It stops its wandering. Awareness alone is the answer to all the wanderings of the mind. Disempower the mind by being aware of oneself.

***




 

शनिवार, 10 अप्रैल 2021

Sri Ramana's Unique Approach

 To The Self

---------------------

(Excerpt from :

Self knowledge

through

Self-Enquiry)

---

(-Swami Brahmananda)

"My prostrations to Sri Ramana,

the best of the teachers,

the remover of sorrows,

Who even while perceiving the world,

Stays apart from the world by having dispelled the darkness of ignorance both inside and outside,

Ever abiding in the Supreme,

Ever-existing-consciousness,

And,

Who destroys the ignorance of those who surrender unto Him."

--

In the galaxy of spiritual masters, saints and teachers of the world, Sri Ramana holds a unique position. His approach is distinct in that He does not solve the question, He dissolves the question, nay He dismisses and dissolves the very questioner. His method is simple to the prepared. All that He asks is : to whom does the question arise?. Thus He shifts the mind from its extroverted tendencies in one shot so to say,  makes it introverted and the prepared mind is made to delve into the truth which is beyond all questions and answers, all negations and assertions. But why does Sri Ramana not answer the question? For Him the standpoint from which all questions arise is invalid, it is based on the acceptance of the 'false' to be 'Real'. Then where is the question of finding a real answer to an imaginary problem! The only truth is 'I am' and the existence of anything apart from it can never be proved. This unique nature of Sri Ramana's enquiry (the Aarjavamarga - आर्जवमार्ग), (the direct path), -we shall try to present in a form, understandable even to a beginner, throwing special light on the uniqueness of His approach in the form of a dialogue between a spiritual master (M) and a seeker (S) enquiring into the Reality.

--

S: My mind wants to be peaceful and peace is missing when I am away from Ramanasramam. 

M: Whose mind is lacking peace?

S: Mine! 

M: Enquire, to whom the mind belongs?

S: To me! But how can that rid me of my agitation and miseries? 

M: The body by nature is inert.  It has no complaints for how can mere matter ever know, experience, and complain? The pure Self, the Truth, is by nature free of all changes and for it there can be no sorrow. But between the two, there rises this entity called the ego which derives support from both. It assumes the 'shape' of the body -saying that 'I am fat', 'I am lean' etc., and from the Self it borrows the existence and sentience. So neither the body nor the Self has any sorrow - but the one who arises in between, call it ego, ahankara अहंकार, or granthi ग्रन्थि, it alone has the problem!

S: That's true!. But the problem does not go just by finding out for whom the problem is! 

M: The point is that you are in essence not the ego which suffers, nor the inert body,  but the Truth. The ego is the thought : 

'I am the body', 'I am the mind' 

and hence what happens to the body is taken on the 'I', to use the philosophical term is 'superimposed' on the 'I' and the 'I' seemingly suffers. Not only is the 'suffering I' not you, but on enquiry the 'suffering I' or call it the 'ego I', disappears, for an illusion cannot stand enquiry. The 'I'-ness does not really belong to the ego.  You must not forget that the I-ness of the ego is only borrowed. The I-ness belongs to the Truth, which you are. 

S: Now I understand the impact of your question - enquire to whom the sorrow belongs.  It means that the sorrow belongs to the 'ego-I' and when I enquire  'Who is this I?  the very ego-I  is known to be false  and...  then... 

M: One recognizes oneself to be the Truth!

S: And why is it that I don't see this truth? 

M: Because your attention is not directed towards it. 

S: I don't understand what you mean by I must direct my attention towards it! 

M: Is it not a fact that 'I am' is ever there?  Is it not true and the experience of all of us that behind every diverse thought, word and deed, the 'I am' is a constant factor? Instead of paying attention to the 'I am' our attention is turned toward the thought, word and deed.  Extrovertedness is the cause of the problem, introvertedness is the solution.

Sri Ramana Maharshi's uniqueness is that He stays with the essentials - all questions which only add to more confusion are rejected at the outset. No attention is given to them. The only essential truth is 'I am'. 

And how can that which depends on something else for its very existence is questionable? All questions - is the world sentient or inert, what is the basis of of the world - sorrow or pleasure, is it real or false all these and any more which are connected with the unreal fleeting experiences of the world and our perception are all lock,  stock and barrel thrown and burning the fire of right enquiry.

--

Next post begins thus:

S: But how can you say the existence of the world is questionable?...

--

--



शनिवार, 16 जनवरी 2021

दृक्-दृश्य विवेक

 पिछली पोस्ट में उद्धृत श्लोक स्मृति की सहायता से लिखा था। 

मूल श्लोक में दूसरी पंक्ति इस प्रकार से है:

नात्मैव दृश्यो यदि का कथेशे,

स्वयं तदन्नीभवनं तदीक्षा।। 

इससे मिलती जुलती पंक्ति अन्यत्र इस प्रकार से  है :

दृग्दृश्यभेदात्किमयं द्विधात्मा,

स्वात्मैकतायां हि धियां न भेदः।। 

इससे तत्काल ही स्पष्ट हो जाता है कि

"The observer is the observed"

का क्या अभिप्राय हो सकता है। 

आत्म-दर्शन में दृक् और दृश्य दोनों साथ साथ ही विलुप्त / निःशेष हो जाते हैं । 

जिस प्रकार दृश्य (observed) एक प्रत्यय (notion) है,  उसी प्रकार दृक् (observer) भी एक प्रत्यय (notion) मात्र है। 

"प्रतीयते विधीयते इति प्रत्ययं।"

के अनुसार यद्यपि किसी प्रत्यय का व्यावहारिक सत्य के स्तर पर उपयोग है,  किंतु इससे वह परम सत्य का विकल्प नहीं हो सकता।

ब्रह्म की तरह आत्मा भी स्वगत, सजातीय तथा विजातीय इन तीनों भेदों से रहित है। क्या वह निद्रा जैसी अंधकारपूर्ण अवस्था है? 

स्पष्ट है कि निद्रा को पातञ्जल योगसूत्र में "वृत्ति" कहा गया है, 

जहाँ दृक्-दृश्य भेद पाया जाता है। 

इस प्रकार आत्मा अज्ञानमय या अंधकारपूर्ण अवस्था न होकर एकमेव अद्वितीय चित् (unique awareness) है।

इसी प्रकार आत्मा, 

सत् ( Undifferentiated Existence)

भी है। 

इसलिए इस पंक्ति को दूसरी रीति से "दृष्टा" के प्रयोग से इस प्रकार इंगित किया गया कि आत्मा को दृष्टा अर्थात् दृक् की तरह न ग्रहण किया जाए। 

।।ॐ तत् सत्।। 

--


-- 



आगमोक्ति

आत्मानमीक्षेत परं प्रपश्येत्

इति आगमोक्तेः सुलभो न भावो। 

आत्मा न दृष्टा यदि का परेशे 

स्वयं तदन्नीभवनं तदीक्षा।। 

--

वह पूछ रही थी कि "सद्दर्शनम्" के प्रथम 10 श्लोकों का सार क्या है। हाँ, वे परस्पर भिन्न हैं और प्रत्येक अपने आप में स्वतंत्र भी है, किंतु फिर भी वे सभी जिस समस्या का उल्लेख उपरोक्त श्लोक में किया गया है,  उसे समझने में सहायक हैं ।

आगम कहते हैं :

"आत्मा को देख (जान) लो, अर्थात् आत्मा का दर्शन कर लो,  तो ही परमात्मा का दर्शन हो सकता है ।"

यदि आत्मा को ही नहीं जाना तो ईश्वर (परमात्मा) को जानने का विचार भी कैसे किया जा सकता है? 

याद आई वह कथा, जिसमें एक मेंढक और साँप का उल्लेख है :

यदि साँप बड़ा है,  तो मेंढक को खा जाता है,  यदि मेंढक बड़ा तो साँप को। लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों यदि बराबरी के हों, तो दोनों की स्थिति विकट हो जाती है। 

इसी प्रकार चूँकि आत्मा और परमात्मा न सिर्फ़ परस्पर समान, बल्कि एकमेव सत्यता ही हैं, इसलिए परमात्मा को जानना या देखना अपने आपको देखने / जानने के बाद ही संभव  है। इस प्रकार से न जाना जाए तो परमात्मा के संबंध में जाना हुआ सब कुछ "मानसिक ईक्षण" भर होकर रह जाता है । जैसा कि एक अन्य श्लोक में कहा गया है। 

याद आता है कठोपनिषद् का प्रसंग जिसमें परमात्मा यमराज के मुख से कहता है :

ब्राह्मण और क्षत्रिय भी मेरे लिए अन्न के समान हैं, और मृत्यु मानों "उपसेचन" (सब्ज़ी या चटनी इत्यादि) हैं ।

तात्पर्य यह कि परमात्मा का अन्न हो जाना ही उसमें विलीन हो जाने और उससे एकात्म तथा अभिन्न हो जाना है। 

--




शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

Online talks.

Talking about "सद्दर्शनम्" over phone.

Audio-calls.  

Earlier I dealt with, and had a thorough reading of the following texts completed so far. :

ईशावास्योपनिषद्, 

माण्डूक्य उपनिषद्

केनोपनिषद् 

कठोपनिषद् 

Also. 

Very much satisfied and happy. 


शनिवार, 28 सितंबर 2019

Truth Revealed.

Preface
--
SAD-VIDYA 
सद्-विद्या 
--
In my very first visit to श्री रमणाश्रम / Sri Ramanashram in  1984,
I came across this title, and at once noticed how great and important role this short treatise has to play in the life of a seeker.
During the next years I was much fascinated and absorbed in trying to understand the teachings of
Sri Ramana 
through His other works like :
Talks, Upadesha-sara, Sad-darshanam, Sri Ramana Gita, Words of Grace,
Crumbs from His Table:
by Ramanananda Swarnagiri (K. S.Narayanaswami Aiyer):
Reminiscences of a devotee who visited
Sri Bhagavan several times during the years 1934 to 1936, and
who noted down instructive conversations and illustrative stories
told by Sri Bhagavanand many more.
--
I don't know Tamil as much so as to read and understand His original works.
But at the same time, I had access to Sanskrit and satisfactory knowledge of English also, which helped me greatly in understanding these books.
The above referred book is though named:
SAD-VIDYA /सद्-विद्या
is the same text Ulladu-Narpadu
(Forty verses on Reality)
that was again translated into Sanskrit by Sri Ramana Himself and given the title :
सद्दर्शनं / Sad-Darshanam.
This little text
SAD-VIDYA / सद्-विद्या
was later on translated into Sanskrit by K.Lakshman Sarma.
K.Lakshman Sarma. translated and wrote the whole text of SAD-VIDYA / सद्-विद्या  into Sanskrit, giving it the title :
REVELATION.
Yesterday I was glancing through this and felt the book was presented in the fashion of and on the lines of
अद्वैत बोध दीपिका / advaita-bodh-dipika.
another famous text on Vedanta.
--
Presenting here;
The Preface of
SAD-VIDYA / सद्-विद्या
written by Grant Duff
--
We of the western world have mostly come to regard the mind, mental activity, as the highest possible experience of Reality. True, a few mystics here and there have uttered vague hints as to modes of existence surpassing the functioning of the mind, but even a Boehme, a Swedenborg, speadily loses himself in a symbolism which leaves the reader nonplussed. Western mystics fly away from us into the empyrean : but the Eastern stands by us to the end, expanding in minute detail the supremely difficult theme of how to acquire liberation from the shackles of flesh. The East has wisdom and is willing to teach if we will hearken.
One of the chief reasons why the whole quest is so difficult from the Western viewpoint is just this : The mind must be used both to illuminate the path and to destroy itself, once this purpose is effected.
To say with the Maharshi in the treatise that "knowledge of diverse objects is ignorance" is to go in the opposite direction to all the teachings we have had from childhood. It is an immense statement and asks elaborate proof if it is to convince. But the mind, here as elsewhere, is our only instrument available for achieving this proof and the first point to realize is that the mind is quite ready and willing to do so, if we will allow it. The mind is like a mirror, ready to reflect whatever is put before it with perfect indifference as to its truth or falsity.
In the twentieth verse of this treatise many readers will be reminded of an utterance of Jesus in the New Testament, though Jesus is neither so explicit nor so scientific as the Maharshi, perhaps because he was addressing an audience that would not have comprehended the basic truth that God is no other than the Self*. Therefore Jesus uses his own name instead of the Self and so satisfies those simple minds with an external object for their worship. But as the Maharshi says here : "The empirical ego falls a prey to the Infinite."
Verse twenty-three contains a profoundly significant statement: "It is not the body which proclaims itself as 'I'." Every baby knows that it is not I when it first comes aware and talks of "baby wants this, baby wants that." Then its elders, far less wise than baby, come and tell baby that baby's body is baby's self, and, hearing nothing but this on all sides, baby becomes more and more convinced of this falsehood, until having attained what are called years of discretion" the baby now a grown man is ready to trounce and denounce anyone who is so bold as to affirm that the body is not the Self, from the belly-band inwards!
Why is this ? Because, as explained in verse twenty-four and following verses, there arises what the Indians call the jiva and we, for want of a single word, the individual soul. It has no reality but is potent as an illusion ensnaring all who have not been enlightened this illusion is apt to persist in some of its many forms varying in mode with each person.
The Maharshi tells us in verse twenty-eight and following verses what to do in order to divest ourselves of the illusion of the individual soul. The reader should especially note, in verse thirty-two, the advice given to aspirants to cease thinking "That I am" (सोऽहं) without at once realising the Self and inhering therein.
The doctrine of Karma is accepted in this treatise for those who remain bound in the trammels of the body, a bondage which endures so long as a man considers himself bound.
Finally, in verse forty, the whole fabric of form and formlessness is hurled to the ground and utterly destroyed with the statement that such thoughts are due to the empirical ego or 'individual soul'. Once we have divested ourselves of this false notion, that is the end of our troubles: Salvation has been found. "Therefore, realize yourself."
Such is the Message of the Maharshi and such is Reality, and such are we all, as soon as we know. But the word 'knowledge' is deceptive as used among us in the West and often denotes mere lip-service without any realization, or at best imperfect realization. Once the path is found it must be followed to the end-which is also the middle and the beginning.

Grant Duff,
26th October, 1935.
SRI RAMANASHRAMAM,
TIRUVANNAMALAI.    
 -----
प्रज्ञानस्य प्रवेत्तारो वाच्यमर्थं मनो विदुः।
अर्थं तु लक्ष्यं हृदयं हृदययान्नापरः परः।।
[The deeply learned ones know the mind as the directly expressed meaning of the supreme knowledge. The Heart is the meaning aimed at. The Supreme is none other than the heart.]
*verse 18, chapter 5, Sri Ramana Gita.

     
      

बुधवार, 31 अक्टूबर 2018

Newly Released.

Sharing here as it is,
A message just now received by mail,
May be, this may be of use to some of the readers of my blog.
--

Om Namo Bhagavate Sri Ramanaya
Dear Fellow Devotee:
We wish to inform the readers about a great new publication on the life and teaching of our Guru, Sri Ramana Maharshi by Sri Ramanasramam. It is the result of tireless work by a team of scholars/devotees at the Ashram. It is now published as a set of seven books which combines Sri Bhagavan's biography, collected works, experiences of devotees, reminiscences and extensive portions of dialogues from books such as “Talks with Sri Ramana Maharshi”, “Letters from Ramanasramam”, “Day by day with Bhagavan”, “Guru Vachaka Kovai” and other books. It also includes a set of 108 articles selected from Call Divine and the Mountain Path by devotees detailing their unique personal experience. The printed books and the ebooks can be purchased from our bookstores at . http://bookstore.ramanaguru.org

Interested international buyers should write to vilvam@gmail.com giving their mailing address so that the shipping charges may be calculated.

Publisher.
--

शनिवार, 29 अप्रैल 2017

My Bhagavan,

My Bhagavan,
(Composed by and Courtesy : Grace Ana K.)
--
This is for You. 
This is for You. 

As the sun rises and 
peers through the trees. 
I feel You smiling so dear 
and fresh upon me. 
As the birds sing in 
melodious tunes 
I feel Your happiness 
freely beyond 
any promised boons. 
Your nature speaks 
in every bow bending 
of a branch 
when the wind 
captures my mind 
in awe of your trance. 

In this stillness 
I reflect upon You, 
My Bhagavan, 
how beautiful and true 
deeply beyond thought, 
Your words carry to Heart
'where can I go?'
'where can I go?' 
That echo of which 
Your greatness beholds
While I recall that tale 
of an off-distant star, 
a comet who sang 
leaving an invisible scar 
through the mourning caves 
And empty skies 
the moment your 
body disappeared 
from our ocean-filled eyes. 

Salt tasted tear trickles 
down the mounds of my face 
with a vision of Arunachalas' 
Majesty, I can't soon erase. 
I love You as though we've met 
in Her distant land, 
perhaps I was a flower 
You saved from plucking 
or between Your precious toes, 
the holy red sand. 

My Father, my Mother,
My anchor on a lost 
wayward boat. 
I think of You 
as the tears 
and ball of tension 
rise in my throat. 
How dear You are 
to come to me 
and answer my 
desperate plea
for your love through 
a body to clearly
set me free. 
Oh how playful your ways 
I have to admit, 
you are tricky as I'm caught
in the web of my own 
prayers alight 
with your heart so near, 
nearer than near 
with sweet moments 
of Narayana 
making moments of 
everything clear. 

And you patiently let 
the web untangle itself 
as I dance in and out 
in emotional wealth 
And captivity,
While falling into the 
humble hands 
of a beautiful rock 
Of ancient sacred land 
and levity,
Beyond name and form 
you weave through my life, 
till there's no me or you 
in caught up 
moments of strife. 
You let me sit 
in the palm of your hand, 
or a gem in the crown 
of your majestic 
starry band. 

My beloved dear 
beyond any role, 
your compassion has
worn down the 'little me'
who has taken its toll, 
and spent eons and eons 
spinning its web 
of bygone stories 
both alive and dead. 
But now is the time 
in your infinite grace 
your compassion opens 
up to a peace-filled space 
where I can rest and 
wake into the real, 
well rested and shed 
my old skin of the weary 
and tested tale. 
My Beloved your promise 
is locked deep in my Heart 
for this blissful day 
Your key will open and part 
the Seas for a newborn start.
A journey of peace 
this weary gypsy 
traveler can rest 
and know without a doubt 
I am Home at best. 

My Bhagavan,
This is for You. 
This is for You.
--

गुरुवार, 15 दिसंबर 2016

Talks -25.

Talks -25
___________

Talk 25.
--
On a former occasion B. V. Narasimha Swami, author of Self-
Realization, asked: Who am I? How is it to be found?
M.: Ask yourself the question. The body अन्नमय कोश / annamaya kosa and its
functions are not ‘I’.
Going deeper, the mind मनोमय कोश / manomaya kosa and its functions are not
‘I’.
The next step takes on to the question. “Where-from do these
thoughts arise?” The thoughts are spontaneous, superficial or
analytical. They operate in intellect. Then, who is aware of them?
The existence of thoughts, their clear conceptions and their
operations become evident to the individual. The analysis leads to
the conclusion that the individuality of the person is operative as
the perceiver of the existence of thoughts and of their sequence.
This individuality is the ego, or as people say ‘I’. 
विज्ञानमय Vijnanamaya kosa (intellect) is only the sheath of ‘I’, and not the ‘I’ itself.
Enquiring further the questions arise, “Who is this ‘I’? Where-from
does it come?” ‘I’ was not aware in sleep. Simultaneously with its rise
sleep changes to dream or wakefulness. But I am not concerned with
dream just now. Who am I now, in the wakeful state? If I originated
from sleep, then the ‘I’ was covered up with ignorance. Such an
ignorant ‘I’ cannot be what the scriptures say or the wise ones affirm.
‘I’ am beyond even ‘Sleep’; ‘I’ must be now and here and what I
was all along in sleep and dreams also, without the qualities of such
states. ‘I’ must therefore be the unqualified substratum underlying
these three states आनन्दमय / anandamaya kosa transcended.
‘I’ is, in brief, beyond the five sheaths. Next, the residuum left over
after discarding all that is not-self is the Self, Sat-Chit-Ananda.
D.: How is that Self to be known or realised?
M.: Transcend the present plane of relativity. A separate being आत्म / Self
appears to know something apart from itself  अनात्म / non-Self. That is, the
subject is aware of the object. The seer is drik; the seen is drisya.
There must be a unity underlying these two, which arises as ‘ego’.
This ego is of the nature of chit (intelligence); अचित् / achit (insentient
object) is only negation of chit. Therefore the underlying essence
is akin to the subject and not the object. Seeking the drik, until all
दृश्य / drisya disappears, the दृक् / drik will become subtler and subtler until the
absolute दृक् / drik alone survives. This process is called दृश्य-विलय / drisya vilaya
(the disappearance of the objective world).
D.: Why should the objects दृश्य / drisya be eliminated? Cannot the Truth
be realised even keeping the object as it is?
M.: No. Elimination of दृश्य /drisya means elimination of separate identities
of the subject and object. The object is असत् / unreal. All दृश्य / drisya (including
ego - अहंकार) is the विषय / object. Eliminating the unreal, the Reality survives.
When a rope is mistaken for a snake, it is enough to remove the
erroneous perception of the snake for the truth to be revealed.
Without such elimination the truth will not dawn.
D.: When and how is the disappearance of the objective world ( दृश्य -विलय / drisya
vilaya) to be effected?
M.: It is complete when the relative subject, namely the mind, is
eliminated. The mind is the creator of the subject and the object
and is the cause of the द्वैतपरक / dualistic idea. Therefore, it is the cause of
the wrong notion of limited self and the misery consequent on
such erroneous idea.
D.: What is this mind?
M.: Mind is one form of manifestation of life. A block of wood or a
subtle machine is not called mind. The vital force (प्राण)  manifests as life-activity
and also as the चेतन / conscious phenomena known as the mind.
D.: What is the relation between मन / mind and विषय / object? Is the mind
contacting something different from it, viz., the world?
M.: The world is ‘sensed’ in the waking and the dream states or is the
object of perception and thought, both being mental activities. If
there were no such activities as waking and dreaming thought, there
would be no ‘perception’ or inference of a ‘world’. In sleep there is
no such activity and ‘objects and world’ do not exist for us in sleep.
Hence ‘reality of the world’ may be created by the ego by its act
of emergence from sleep; and that reality may be swallowed up or
disappear by the soul resuming its nature in sleep. The emergence
and disappearance of the world are like the spider producing a
gossamer web and then withdrawing it. The spider here underlies
all the three states - waking, dreaming, and sleep; such a spider in
the person is called Atman (Self), whereas the same with reference
to the world (which is considered to issue from the sun) is called
Brahman (Supreme Spirit). He that is in man is the same as He that
is in the sun.
(Sa yaschayam purushe yaschasavaditye sa ekah /
स यश्चायं पुरुषे यश्च असौ आदित्ये  स एकः).
While Self or Spirit is unmanifest and inactive, there are no relative
doubles; e.g., subject and object - drik and drisya. If the enquiry
into the ultimate cause of manifestation of mind itself is pushed on,
mind will be found to be only the manifestation of the Real which is
otherwise called Atman or Brahman. The mind is termed सूक्ष्म / sukshma
sarira or ‘subtle-body’; and jiva is the individual soul. The जीव / jiva is
the essence of the growth of individuality; personality is referred
to as jiva. Thought or mind is said to be its phase, or one of the
ways in which the jiva manifests itself - the earlier stage or phase
of such manifestation being vegetative life. This mind is always
seen as being related to, or acting on, some non-mind or matter,
and never by itself. Therefore mind and matter co-exist.